
Citizens Awareness Group participatedparticipated in Dharna Pardarshan at Jantar Mantar: World Population Day
July 29, 2022
AMFI Honours Surinder Verma for Excellence in Investor Awareness & Education – 2025
November 24, 2025प्रेस विज्ञप्ति
दिल्ली के जंतर मंतर से एक सुर में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व बेला पर आज दिल्ली के जंतर मंतर से अनेकों संगठनों द्वारा एकजुट होकर एक प्लेटफार्म से सरकार से देश में जल्द से जल्द एवं सख्त से सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की।
इस अवसर पर जंतर-मंतर पर एक दिवसीय मौन व्रत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूरे हिंदुस्तान से जाने-माने सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के सूत्रधार एवं आईटीएस इंजिनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर डॉ कुलदीप मलिक के अनुसार इस एक दिवसीय मौन व्रत कार्यक्रम में पूरे हिंदुस्तान से अनेकों संगठन शामिल हुए जिनमें इन्डियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन, राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच, करप्शन फ्री इंडिया, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन (पंजीकृत), यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट, जीव एकता फाउंडेशन, जनसंवाद, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, हिंद आर्मी, सी आई डब्लू ए फाउंडेशन और वेदा योग अकादमी जैसे संगठन शामिल है।
डॉ. मलिक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सभी संगठनों को एकजुट करके एक प्लेटफार्म पर लाकर सरकार से जल्द से जल्द देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू कराना है।
डॉक्टर मलिक के अनुसार अगर सरकार देश में जल्द से जल्द और सख्त से सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का निर्णय नहीं लेती तो इसे एक बड़े आंदोलन का रूप दिया जाएगा जिसमें देश के हर हिस्से से सभी सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा।

