
The Adviser to the Administrator, UT, Chandigarh, Mr. Vijay Dev alongwith wife Mrs.Sonia Dev witnessing fashion show Aakriti-2015 at Home Science College Sector 10 Chandigarh on Wednesday, February 25, 2015.
February 27, 2015
गुडग़ांव, 26 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चंडीगढ़ में प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयरों के साथ बैठक की, जिसमें गुडग़ांव के सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा तथा डिप्टी मेयर परमिन्द्र कटारिया ने गुडग़ांव के विकास का एजेंडा रखा।
March 2, 2015
गुडग़ांव, 26 फरवरी। नगर निगम के अधिकारियों ने आज मैफील्ड गार्डन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ प्रोपर्टी टैक्स के संदर्भ में बैठक की तथा प्रोपर्टी टैक्स संबंधी शिकायतों का निपटारा किया। नगर निगम द्वारा विभिन्न रिहायशी कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ इसी प्रकार की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा 28 फरवरी को सैक्टर-55 में,
पहली मार्च को पार्क व्यू सिटी-1 सैक्टर-56 में तथा 3 व 4 मार्च को भीमनगर व अर्जुन नगर में प्रोपर्टी टैक्स कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त विकास गुप्ता के निर्देश पर विभिन्न रिहायशी कॉलोनियों में लोगों की सुविधा के लिए उनके घर द्वार पर जाकर निगम अधिकारी प्रोपर्टी टैक्स संबंधी शिकायतें सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं तथा वहां आयोजित कैंप में लोगों द्वारा प्रोपर्टी टैक्स का भी भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन कैंपों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं तथा लोग स्वयं नगर निगम कार्यालय में संपर्क करके अपनी कॉलोनी में प्रोपर्टी टैक्स कैंप लगाने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।
