Talk on ‘ Volunteerism ‘ by Shree Surinder Verma at foundation day of family planning association of India mohali
July 24, 2017महिलाओं को दी सही निवेश की शिक्षा -वुमेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के सहयोग से महिला सशक्तिकरण व इन्वेस्टर अवेयरनेस पर सेमिनार
August 13, 2017चंडीगढ़
2 अगस्त 2017
सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप ने मैक्स हॉस्पिटलमोहाली सहित फ्री-हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया। बुधवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित इस कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह कैंप दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें ब्लड शुगर, बीपी, बोन डेंसिटी, आर्थोपेडिक्स, डाइटचार्ट जैसी कई सेवाएं प्रदान की गईं।एनजीओ सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा ने बताया कि मैं लोगों की मदद करना चाहता था जिसके लिए मैंने मैक्स हॉस्पिटल से संपर्क किया और इन्होंने जनता को मुफ़्त सेवा देने के लिए अपनी सहमति जताई। हमने यहां ऐसे टेस्ट मुफ़्त प्रदान किए जो बाहर आम जनता को महंगे में करवाने पड़ते हैं।

मैक्स हॉस्पिटल की ओर से डॉ रणजीत सिंह, डॉ शामवर्मा, डॉ जसप्रीत कौर और नीतिका थापर ने लोगों का चेक-अप किया। मैक्स की मार्केटिंग टीम से तरुण ठाकुर ने बताया कि मैक्स समय-समय पर ऐसे कैंप आयोजित करता रहता है। आज के इस कैंप में 104 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है।
इस मौके पर एनजीओ सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य अमृत मल्होत्रा, शिखा निझावन, सुषमा खन्ना, दिव्या आज़ाद, वीना ढींगरा, किरण आदि ने कैंप में अपना सहयोग दिया।
